

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट)- Terrorist Conspiracy in J&K : जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की हर हरकत पर सुरक्षाबलों की नजर है और इसीलिए समय-समय पर कई साजिशों को विफल किया जाता है। आज सोमवारको सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम कर दी है। सुरक्षाबलों को श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हंजीवेरा पट्टन में आईईडी मिली।
यह भी पढ़ें : Tamil Nadu Accident : सड़क पर खड़ी वैन को लॉरी ने मारी टक्कर, सात की माैत
Terrorist Conspiracy in J&K : इसके बाद जवानों ने श्रीनगर बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर बंद कर दिया। जांच के बाद संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। यह आईईडी एक बैग में रखी हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि बम निरोधक दस्ते ने संदिग्ध वस्तु को पास के खेतों में हटा दिया और बिना किसी नुकसान के नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से इसे नष्ट कर दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


