
नई दिल्ली, 20 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- India vs Afghanistan Series : भारत की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए मंगलवार को अपनी टीम का ऐलान कर दिया। इस बार चयनकर्ताओं ने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। सबसे बड़ा फैसला युवा बल्लेबाज Shubman Gill को दोनों प्रारूपों का कप्तान बनाए जाने को लेकर सामने आया है।
टीम चयन में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को भी बड़ा इनाम मिला है। कुल चार नए खिलाड़ियों को पहली बार भारतीय टीम में मौका दिया गया है। इनमें मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव शामिल हैं।
चार नए चेहरों पर चयनकर्ताओं का भरोसा
आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित करने वाले हर्ष दुबे और गुरनूर बराड़ को टेस्ट और वनडे दोनों टीमों में जगह मिली है।
वहीं युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को सिर्फ वनडे टीम में शामिल किया गया है, जबकि स्पिनर मानव सुथार को टेस्ट स्क्वॉड में मौका मिला है।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि चयनकर्ता अब 2027 वर्ल्ड कप और अगले विश्व टेस्ट चक्र को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को तैयार करना चाहते हैं।
India vs Afghanistan Series : ऋषभ पंत से छीनी गई उपकप्तानी
टीम चयन का सबसे चर्चित फैसला विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को लेकर रहा। पंत को टेस्ट टीम में जगह तो मिली है, लेकिन उनसे उपकप्तानी वापस ले ली गई है।
अब टेस्ट टीम के उपकप्तान की जिम्मेदारी केएल राहुल को सौंपी गई है। माना जा रहा है कि चयनकर्ता टीम में नेतृत्व को लेकर नई रणनीति पर काम कर रहे हैं।
हालांकि पंत को वनडे टीम से पूरी तरह बाहर रखा गया है, जिसने क्रिकेट फैंस को चौंका दिया।
वनडे टीम में रोहित-कोहली की वापसी
वनडे स्क्वॉड में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों की वापसी हुई है।
इसके अलावा हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या फिटनेस क्लियरेंस मिलने के बाद पूरी सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे।
युवा बल्लेबाजों पर रहेंगी नजरें
टेस्ट टीम में यशस्वी जयसवाल, साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल जैसे युवा बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
India vs Afghanistan Series : विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल संभालेंगे।
गेंदबाजी में Mohammed मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा और कुलदीप यादव टीम के अनुभवी चेहरे होंगे। वहीं नए गेंदबाजों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।
टेस्ट स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
वनडे स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे।
कब और कहां होंगे मुकाबले?
भारत और अफगानिस्तान के बीच घरेलू सीरीज का आगाज 6 जून से होगा।
- 6-10 जून: एकमात्र टेस्ट — मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़)
- 14 जून: पहला वनडे — धर्मशाला
- 17 जून: दूसरा वनडे — लखनऊ
- 20 जून: तीसरा वनडे — चेन्नई
क्रिकेट फैंस की नजरें अब इस बात पर रहेंगी कि युवा कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में टीम इंडिया कैसा प्रदर्शन करती है और नए खिलाड़ियों को मिले मौके का वे कितना फायदा उठा पाते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


