

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Commonwealth Games 2026 India Map Controversy : कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय मुक्केबाजी टीम ग्लासगो के एक भारतीय रेस्टोरेंट में जीत का जश्न मनाने पहुंची, लेकिन वहां एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे माहौल को बदल दिया। रेस्टोरेंट में इस्तेमाल हो रहे नैपकिन पर भारत का अधूरा नक्शा छपा होने पर भारतीय खिलाड़ियों ने कड़ी आपत्ति जताई।
ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने सबसे पहले देखा कि नैपकिन पर बने नक्शे में पूर्वोत्तर भारत (नॉर्थ ईस्ट) को नहीं दिखाया गया है। उन्होंने तुरंत रेस्टोरेंट प्रबंधन से कहा कि भारत का हर राज्य और हर क्षेत्र देश का अभिन्न हिस्सा है और नक्शे में उसे सही रूप में दर्शाया जाना चाहिए।
BFI अध्यक्ष ने भी जताई नाराजगी
मामले की जानकारी मिलने पर भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (BFI) के अध्यक्ष अजय सिंह ने भी रेस्टोरेंट प्रबंधन से कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि नक्शे में केवल पूर्वोत्तर ही नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर को भी सही तरीके से नहीं दर्शाया गया था। उन्होंने मांग की कि ऐसे सभी नैपकिन तुरंत हटाए जाएं और उनकी जगह भारत के सही मानचित्र वाले नैपकिन इस्तेमाल किए जाएं।
Commonwealth Games 2026 India Map Controversy : रेस्टोरेंट मालिक ने मांगी माफी
विवाद बढ़ने के बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह डिज़ाइन काफी पुराना था और संभवतः ब्रिटिश काल के नक्शे पर आधारित था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही इसे सही नक्शे से बदल दिया जाएगा।
रिकॉर्ड प्रदर्शन के बीच छाया विवाद
यह घटना ऐसे समय सामने आई जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मुक्केबाजी में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय महिला मुक्केबाजों ने पांच स्वर्ण पदक जीते, जबकि पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने गोल्ड मेडल जीतकर भारत के कुल सात स्वर्ण पदकों का आंकड़ा पूरा किया।
वहीं, लवलीना बोरगोहेन महिला 75 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 4-1 से हारकर रजत पदक जीतने में सफल रहीं। भारतीय टीम जहां ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने पहुंची थी, वहीं भारत के नक्शे को लेकर उठा विवाद चर्चा का केंद्र बन गया।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


