

भुवनेश्वर (वीकैंड रिपोर्ट) : Female Cricketer Dead Body Found : 11 जनवरी से लापता महिला क्रिकेटर राजश्री स्वांई का शव कटक के करीब घने जंगल में मिला। शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। उनके परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गई है ‘‘क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया ।” राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।
यह भी पढ़ें : Shraddha Murder Case : आफताब ने आरी से श्रद्धा वाल्कर की लाश के किए थे 35 टुकड़े
Female Cricketer Dead Body Found : पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जाएगी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए था. सभी एक होटल में ठहरी हुई थीं। ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गई थी लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थी. पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिए तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गईं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिए पुरी जा रही हैं।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


