
मेष: आज इस राशि से चन्द्रमा सुख भावगत गोचर में होंगे। जो आजीविका के क्षेत्रों में आपको बढ़त देने वाला होगा। यदि आप किसी निजी एवं सरकारी संस्था में कार्यरत हैं। तो आपको कामों को पूरा करने की चुनौती होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ कमजोर होगा। जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
वृषभ: आज इस राशि से पराक्रम भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपकी कीर्ति को बढ़ाने वाले होंगे। जिससे संबंधित क्षेत्रों के कामों में आपको पुरस्कार प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। परिवार में किसी सदस्य के सेहत की चिंता से परेशान हो सकते हैं। उचित उपचार की जरूरत होगी।
मिथुन: आज इस राशि के धन भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आर्थिक हितों को साधने के लिये अधिक प्रयासों की जरूरत होगी। आज शेयर बाजार एवं निवेश तथा दूर के बाजारों में कुछ अधिक धन व्यय हो सकता है। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से परेशान होंगे। सेहत में पीड़ायें उभर सकती हैं। सावधानी जरूरी है।
कर्क: आज इस राशि के लग्न भावगत चन्द्रमा गोचर में होंगे। जो आपको तन की तंदुरूस्ती एवं मन के उत्साह को बढ़ाने वाले होंगे। कार्य एवं कारोबारी जीवन में बढ़त हेतु किसी प्रोत्साहन की घोषणा पर अमल कर सकते है। किन्तु कोर्ट एवं कानून की लड़ाई में कोई अडंग़ा आ सकता है। आवश्यक कार्रवाई पर अमल करें।
सिंह: आज इस राशि से व्यय भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे शीर्ष अधिकारियों कि उपस्थिति में कुछ जरूरी कामों को अंजाम तक पहुंचाना होगा। हालांकि बढ़ती हुई जिम्मेदारियों को अवसर के रूप में लेंगे। आज धन व्यय की स्थिति अधिक होगी। स्वास्थ्य के लिये आज का दिन कष्टप्रद होगा। जरूरी उपचारों को लें।
कन्या: आज इस राशि से आय भावगत चन्द्र का गोचर होगा। जो आपको अपने कार्मिक एवं व्यापारिक कौशल को निखारने के अवसरों को देगा। यानी धन लाभ हेतु जो भी उद्योग एवं धंघे हैं। उनसे आपको निश्चित तौर पर लाभ होगा। पे्रम संबंध मधुर होंगे। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशी का समचार होगा।
तुला: आज इस राशि से कमज़् भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जो आपके कार्मिक जीवन की प्रगति हेतु कहीं आकस्मिक दौड़ा सकता है। यदि आप अधिकार सम्पन्न हैं। तो ऐसे में अपने क्षेत्रों में निरीक्षण हेतु जाने के लिये तैयार होगे। हालांकि उत्पादन एवं विक्रय तथा प्रबंधन में सम्मान होगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान होंगे।
वृश्चिक: आज इस राशि से भाग्य भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में अच्छी बढ़त के अवसरों को देने वाला होगा। आज उच्च गुणवत्ता के उत्पादों को उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्वता को दोहरा सकते हंै। सेहत अच्छी होगी। किन्तु नियुक्ति एवं निर्माण के कामों में परेशान होंगे। ऐसे में धैर्य की जरूरत होगी।
धनु: आज इस राशि से अष्टम भावगत चन्द्रमा का भ्रमण होगा। जो आपको संबंधित कार्य एवं व्यापार के क्षेत्रों में प्रगति हेतु अवसर देगा। अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक की जरूरत होगी। पारिवारिक जीवन के सर्वांगीण विकास हेतु आपको और सक्रिय होना होगा। विदेश एवं निवेश के मामलों में परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है।
मकर: आज इस राशि से दारा भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे भौतिक सुख के साधनों को बढ़ाने में ध्यान होगा। किसी सभा एवं संवाद में आपको अपनी बातों को और प्रमाणिकता से रखने की जरूरत होगी। आज जीवन साथी के पसंद के अनुरूप कुछ वस्तुओं की खरीद होगी। किन्तु विदेश एवं यात्रा में कुछ परेशानी होगी।
कुम्भ: आज इस राशि से रोग भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे आपके अर्थ लाभ कि स्थिति और मजबूत होगी। यदि आपने किसी को उधार में या फिर सप्लाई को समान दे रखा है। तो उसका भुगतान आज प्राप्त होगा। पे्रम संबंधों में साथी की बातों से निराश हो सकते है। सेहत में आहार विहारों का ध्यान देने की जरूरत होगी।
मीन: आज इस राशि से सुत भावगत चन्द्रमा का गोचर होगा। जिससे बेटा एवं बेटी की बातों से खुश होगे। चाहे वह उनकी प्रगति हो या फिर अन्य कोई मामले। पे्रम संबंधों में साथी की बातों में चाहत होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। किन्तु भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में और मेहनत की जरूरत होगी। सेहत में कष्ट हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




