
कटरा (वीकैंड रिपोर्ट)- Rapido Service in Katra : मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कटरा पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन समय-समय पर नई सुविधाएं उपलब्ध कराते रहते हैं। इसी कड़ी में अब कटरा आने वाले यात्रियों के लिए एक नई और सुविधाजनक सेवा शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार, कटरा में Rapido सेवा की शुरुआत कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और बाणगंगा सहित प्रमुख स्थानों तक आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को सस्ता, सुरक्षित और तेज परिवहन उपलब्ध कराना है।
Rapido Service in Katra : बताया जा रहा है कि श्रद्धालु अब Rapido ऐप के जरिए बाइक, ऑटो और कार बुक कर सकेंगे। इससे खासकर उन यात्रियों को राहत मिलेगी जो कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचना चाहते हैं या स्थानीय परिवहन की तलाश में परेशानी का सामना करते हैं। किराए की बात करें तो यह सेवा बेहद किफायती रखी गई है। शुरुआती अनुमान के अनुसार बाइक राइड का किराया लगभग 35 रुपये, ऑटो राइड 91 रुपये, कार राइड 156 रुपये और प्रीमियम कार राइड 176 रुपये के आसपास हो सकता है। इससे श्रद्धालुओं को कम खर्च में बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस सेवा के शुरू होने से यात्रा और अधिक सुविधाजनक हो जाएगी। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से आने वाले यात्रियों को अब स्थानीय परिवहन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई सुविधा के शुरू होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मां वैष्णो देवी यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और आरामदायक बन सकेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


