

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Pradosh Vrat : हिंदू धर्म में हर व्रत का काफी महत्व होता है. आज हम आपको Pradosh Vrat के बारे में बता रहे हैं. जो हर महीने की Trayodashi को रखा जाता है. Trayodashi तिथि हर महीने के Shukla and Krishna Paksha में आती है. यह विशेष दिन Lord Shiva के लिए समर्पित होता है. इस साल कुल 24 Pradosh Vrat पड़ते हैं. ऐसे में हर महीने दो Pradosh Vrat रखे जाते हैं, इस साल जुलाई महीने का प्रदोष व्रत 7 जुलाई को रखा जाएगा. त्रयोदशी तिथि 7 जुलाई से शुरू होकर 8 जुलाई की देर रात 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगी.
क्या है व्रत के नियम
Pradosh Vrat वैसे तो निर्जला रखा जाता है इसलिए इस व्रत में फलाहार का विशेष महत्व होता है. ये व्रत पूरे दिन का होता है. व्रत के दौरान अन्न, नमक, मिर्च आदि का सेवन न करें. व्रत के समय एक बार ही फल खा सकते हैं.
Pradosh Vrat : प्रदोष व्रत पर इस विधि से करें पूजा
- इस पवित्र दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ- सुथरे कपड़े पहनें.
- पूजा के स्थान पर गंगा जल का छिड़काव कर साफ करें.
- भगवान शिव की मूर्ति को स्नान कराएं.
- भगवान शिव की मूर्ति को चंदन लगाएं.
- पूजा के बाद व्रत के नियमों का पालन कर व्रत करें.
- प्रदोष काल में प्रदोष व्रत की कथा सुनें व पढ़ें और पूजन करें.
- सफेद चीजों का भोग अर्पित करें.
- भगवान शिव की आरती के बाद भोग सभी में बांटें और खुद भी ग्रहण करें.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


