
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jagannath Rath Yatra : ओडिशा के प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर जालंधर शहर में भी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। भगवान जगन्नाथ सोसायटी की ओर से 16 जुलाई को 22वीं भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा कोट किशन चंद, किशनपुरा चौक के निकट से शाम 5 बजे निकाला जाएगा। रथ यात्रा को लेकर बुधवार को श्री रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीन दयाल शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ करवाई। इस दौरान नवग्रह पूजन, गणपति पूजन और रामायण पूजन संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर भगवान जगन्नाथ का गुणगान किया।
भगवान जगन्नाथ सोसायटी के प्रधान केदार राय ने बताया कि गुरुवार सुबह रामायण पाठ का विश्राम होगा, जिसके बाद भजन-कीर्तन आयोजित किया जाएगा। शाम 5 बजे भव्य रथ यात्रा कोट किशन चंद से रवाना होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष रथ को विशेष रूप से तैयार किया गया है। यदि किसी स्थान पर ऊंचाई की समस्या आती है तो रथ के आकार को आवश्यकता अनुसार छोटा करने की भी व्यवस्था की गई है। यात्रा मार्ग में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और व्यापारिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए जाएंगे तथा पुष्पवर्षा कर भगवान जगन्नाथ का स्वागत किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग पर व्यापक प्रबंध भी किए गए हैं।
Jagannath Rath Yatra : 24 जुलाई को भी निकलेगी दूसरी भव्य रथ यात्रा
तीर्थ जगन्नाथ सेवा समिति की ओर से 24 जुलाई को भी शहर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा श्री राम चौक से शुरू होकर साईं दास स्कूल ग्राउंड में संपन्न होगी। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे भगवान जगन्नाथ के भव्य स्वागत से होगी। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण, रथ यात्रा, छप्पन भोग, महाआरती, संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click her
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


