

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather In Punjab : पंजाब के लिए राहतभरी खबर है। खबर यह है कि केंद्र सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पंजाब को 240 करोड़ रुपये की एडवांस किस्त जारी कर दी है। प्रदेश में बाढ़ हालात को देखते हुए केंद्र ने यह राशि जारी करने का फैसला लिया है।
उधर, माैसम की बात करें तो पंजाब में 20 सितंबर तक मानसून पूरी तरह से चला जाएगा। मौसम विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। दोनों राज्यों के लिए मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17, 18 और 19 सितंबर को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब और हरियाणा में पिछले 25 वर्षों में केवल पांच बार अगस्त में सामान्य से अधिक बारिश हुई थी, जिसमें पिछला महीना भी शामिल है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में केंद्रीय और उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हो सकती है और 19 सितंबर को मानसून सक्रिय हो सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


