

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Sukhbir Badal in custody : मजीठिया की गिरफ्तारी के विरोध में अकाली दल के प्रधान और पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल अपने समर्थकों के साथ मोहाली पहुंचे। उन्हें कोर्ट की तरफ आते देख पुलिस ने उन्हें घेर लिया। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
इस दौरान सुखबीर सिंह बादल की पंजाब पुलिस के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने उनसे कहा कि सुरक्षा कारणों से वह कोर्ट की तरफ नहीं जा सकते। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि केजरीवाल ने पूरे पंजाब पर कब्जा कर रखा है और जब तक हम इसे आजाद नहीं करा लेते, हम यहीं रहेंगे।
Sukhbir Badal in custody : उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार खुलेआम धौंस जमा रही है, जिसका जवाब उन्हें 2027 में मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


