

मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident In Punjab : मोहाली की माजरी चौकी के अधीन पड़ते सिसवां मार्ग पर एक सड़क हादसे में तीन छात्रों की मौत हो गई। एक गंभीर ताैर पर जख्मी है। छात्र पंजाब यूनिवर्सिटी के बताए जा रहे हैं। सभी आर्टिगा गाड़ी में थे। घटना में मृतकों की पहचान पंजाब यूनिवर्सिटी के फोरेंसिक साइंस के छात्र शुभम, रुबीना और ह्यूमन जिनोम विभाग के पूर्व छात्र सौरभ पांडे के रूप में हुई है।
Road Accident In Punjab : घायल युवक की पहचान मानवेंद्र फोरेंसिक साइंस के छात्र के रूप में हुई है। तीनों मृतकों के शवों को मोहाली के फेस- छह स्थित सामान्य अस्पताल में के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


