

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident in Jalandhar… जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन के पास भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों के नाम संदीप शर्मा (53) और उनके बेटे सनन शर्मा (17) के रूप में हुई है। दोनों पार्टी से घर लौटने की तैयारी में सड़क किनारे खड़े थे। तेज रफ्तार कारों के बीच टक्कर के कारण उन्हें कुचल दिया गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मॉडल टाउन के मॉल रोड पर थिंद आई अस्पताल के बाहर हुआ।
Road Accident in Jalandhar… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो कारें बहुत तेज रफ्तार में थीं, जिससे एक कार अनियंत्रित होकर दूसरी कार और एसयूवी से जा टकराई। घटना में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं—ब्रेजा (पीबी-08-ईएम-6066), वैन्यू (पीबी-08-ईएम-3609) और एक्सयूवी (पीबी-08-ईएफ-0900)। ब्रेजा कार के परखच्चे उड़ गए, और हादसे की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


