

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Double Murder in Delhi… दिल्ली के शाहदरा जिला के फर्श बाजार इलाके में चाचा और नाबालिग भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त बिहारी कॉलोनी निवासी आकाश (40) और ऋषभ (16) के रूप में हुई है। गोलीबारी में आकाश का बेटा कृष घायल हुआ है। वारदात की शुरुआती जांच में आपसी रंजिश का मामला सामने आया है।
Double Murder in Delhi… सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ जारी है। आकाश शर्मा (40) अपने भतीजे ऋषभ शर्मा और बेटे कृष शर्मा दिवाली मना रहे थे। इसी दौरान रात के करीब 8 बजे उन पर हमला किया गया। मृतक के परिवार और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर स्कूटर पर आए और आकाश के पैर छुए। फिर उस पर और अन्य लोगों पर गोलियां चला दीं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


