

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मानसून 5 सितंबर तक एक्टिव रहा सकता है। जिससे कई जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। पंजाब के 7 जिलों में अच्छी बारिश और अन्य जिलों में सामान्य बारिश की उम्मीद है. 15 सितंबर के बाद बारिश कम हो जाएगी और उमस से भी राहत मिलेगी।
Punjab Weather Update : मौसम विभाग ने पंजाब के 7 जिलों में अच्छी और अन्य जिलों में सामान्य बारिश संभावना जताई है। हालांकि इसे लेकर किसी प्रकार को कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और SAS नगर में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद ज्यादातर इलाकों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। तापमान की बात करें तो सोमवार को मोहाली में अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, बारिश की भी संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


