

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Weather Update : पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार बताया जा रहा है कि 1 से 4 जनवरी तक पंजाब सहित अन्य राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड और भी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग द्वारा 4 जनवरी तक घने कोहरे और ठंड की संभावना जताई गई है।
Punjab Weather Update : पंजाब के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट और कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है, जिस कारण तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक कमी दर्ज हो सकती है। विभाग ने शीतलहर का भी अलर्ट भी जारी किया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


