

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Schools-Colleges and Govt Offices closed : अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना रहे हैं, तो पंजाब में आने वाला लॉन्ग वीकेंड आपके लिए बेहतरीन अवसर हो सकता है। राज्य में लगातार तीन दिनों की छुट्टियां मिलने जा रही हैं, जिससे विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारियों और आम लोगों को आराम और यात्रा का भरपूर समय मिलेगा।
पंजाब सरकार ने 31 जुलाई (शुक्रवार) को शहीद उधम सिंह शहीदी दिवस के अवसर पर पूरे राज्य में सरकारी अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, सरकारी एवं सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थान तथा सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थान बंद रहेंगे।
Punjab Schools-Colleges and Govt Offices closed : इसके बाद 1 अगस्त (शनिवार) और 2 अगस्त (रविवार) की नियमित साप्ताहिक छुट्टियां होने के कारण लोगों को लगातार तीन दिन का लॉन्ग वीकेंड मिलेगा। ऐसे में पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थानों और हिल स्टेशनों पर पर्यटकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल सकती है। यदि आप भी लंबे समय से किसी छोटी यात्रा या फैमिली ट्रिप की योजना बना रहे हैं, तो यह तीन दिवसीय अवकाश आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकता है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


