

Another big explosion in Punjab, a BSF soldier injured
गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News : पंजाब के गुरदासपुर में बीओपी चौतरा बॉर्डर के पास कंटीली तारों के पार हुए हुए ब्लास्ट में सीमा सुरक्षा बल का जवान जख्मी हुआ है। BSF सेक्टर के पास हुई इस संदिग्ध घटना से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
घटनास्थल पर जांच के लिए BSF के अधिकारी पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार कल देर रात गुरदासपुर सेक्टर में BSF कर्मियों और किसानों को निशाना बनाया गया। मंगलवार रात BSF की चौतरा बीओपी के जवान कंटीली तार के पास ड्यूटी पर तैनात थे, तभी एक विस्फोट हुआ और बीएसएफ जवान का पैर जख्मी हो गया।
BSF और पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना की खबर सुनकर BSF के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और गहन जांच शुरू की। घायल जवान को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल सारे मामले को लेकर BSF और पंजाब पुलिस का कोई भी बयान सामने नहीं आया है। पंजाब पुलिस और BSF की टीमें फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुईं हैं। जांच पूरी होने के बाद पता चल पाएगा कि उक्त ब्लास्ट आखिरकार था किस चीज का और कैसे ये ब्लास्ट हुआ।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



BSF और पुलिस मामले की जांच में जुटी