

फ़िरोज़पुर (वीकैंड रिपोर्ट) PUNJAB NEWS : नशे के विरुद्ध युद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, फ़िरोज़पुर पुलिस ने थाना सिटी जीरा के माता दा मंदिर के पास बस्ती मच्छियां निवासी रछपाल सिंह उर्फ गोरा पुत्र सुखमंदर सिंह को गिरफ्तार कर उसके पास से 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन और दो लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
PUNJAB NEWS : जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ जीरा की टीम गुप्त सूचना के आधार पर जब चुरस्था टिंडवा-चोहला में बने बस स्टैंड पर पहुंची तो वहां एक युवक किट बैग पहने खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर खिसकने लगा।
जिसे शक के आधार पर काबू कर लिया गया और तलाशी के दौरान उसके पास से 3 किलो 500 ग्राम हेरोइन और 2 लाख रुपये भारतीय करंसी नोट ड्रग मनी बरामद हुई, जिसके संबंध में थाना सदर जीरा में मामला दर्ज किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


