
चंडीगढ़, 19 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Holiday : पंजाब में गर्मियों की छुट्टियों के बीच राज्य सरकार ने एक और महत्वपूर्ण अवकाश की घोषणा कर दी है। पंजाब सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार 29 जून 2026 (सोमवार) को संत कबीर जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में गजटेड सरकारी छुट्टी रहेगी। इस दिन राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। ऐसे में आम लोगों को अपने सरकारी कामकाज के लिए 29 जून से पहले या बाद की तारीख का इंतजार करना पड़ेगा।
29 जून को सोमवार होने के कारण सरकारी कर्मचारियों को लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ मिलेगा। इससे पहले 28 जून (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश रहेगा, जबकि 29 जून (सोमवार) को कबीर जयंती के कारण सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।
Punjab Holiday : श्रद्धा और उत्साह से मनाई जाएगी कबीर जयंती
संत कबीर दास भारतीय संत परंपरा के महान समाज सुधारक, कवि और संत माने जाते हैं। उनकी जयंती देशभर में श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाई जाती है। पंजाब सरकार ने भी इस अवसर को देखते हुए राज्य में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। छुट्टी के चलते सरकारी दफ्तरों में कोई भी प्रशासनिक कार्य नहीं होगा। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी सरकारी कार्य पहले ही निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। पंजाब सरकार द्वारा जारी वर्ष 2026 के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर में भी 29 जून को गजटेड छुट्टी के रूप में शामिल किया गया है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


