

श्री मुक्तसर साहिब (वीकैंड रिपोर्ट): कोरोनावायरस का आतंक लगातार जारी है। श्री मुक्तसर साहिब के अंतर्गत आते गिद्दड़बाहा में एक ही परिवार के 8 लोगों की क्रोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद शहर के डीसी एम के अरविंद कुमार ने गिद्दड़बाहा में 26 जून दोपहर 12:00 बजे से लेकर 30 जून सुबह 5:00 बजे तक बंद का ऐलान किया है।
इस अवसर पर डीसी अरविंद कुमार ने कहा कि शहर में एकदम से कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण शहर में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। इस दौरान रोजाना जरूरत की सभी जरूरी चीजों की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी दूध, फल, सब्जी करियाना से संबंधित सभी वस्तुओं की सप्लाई निरंतर जारी रहेगी।
Please like our page www.facebook.com/weekendreport
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


