

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Gangrape in Punjab : लुधियाना से बड़ी खबर सामने आई है। यहां चलती आटो में लड़की को किडनैप कर गैंगरेप किया गया। इस घटना के बाद हर तरफ दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, ऑटो चालक ने युवती को गिल गांव छोड़ने के बहाने किडनैप कर लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक लड़की को कैंड नहर के नजदीक सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ उसके दो साथियों ने गैंगरेप किया। फिर चलते ऑटो से फैंक कर फरार हो गए।
Gangrape in Punjab : घटना का पता चलते ही थाना डेहलों की पुलिस और उच्चाधिकारी हरकत में आ गए। उन्होने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द इस मामले में प्रैसवर्ता कर पुलिस के उच्चाधिकारी खुलासा कर सकते है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


