

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : First batch of Principals leaves for Singapore : पंजाब के 36 प्रिंसिपल पढ़ाई की आधुनिक तकनीक की ट्रेनिंग के लिए आज सिंगापुर रवाना हो रहे है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा प्रिंसिपलों की बस को हरी झंडी देकर रवाना किया गया। चंडीगढ़ से सिंगापुर जाने वाले प्रिंसिपलों की बस दिल्ली हवाई अड्डे के लिए रवाना हो गई है।
यह भी पढ़ें : MP Preneet Kaur Suspended : पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी और सांसद परनीत कौर कांग्रेस से निलंबित, जाने वजह
First batch of Principals leaves for Singapore : बता दें कि गत दिवस मुख्यमंत्री मान ने ट्वीट करके ऐलान किया था कि वह 36 प्रिंसिपलों के पहले बैच को सिंगापुर भेजेंगे। उक्त प्रिंसिपल आज सिंगापुर के लिए रवाना हो गए है, जो कि 6 से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचिंग ट्रेनिंग सैमिनार में शामिल होंगे। 11 फरवरी को अध्यापकों का ये बैच वापिस आएगा।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


