

खनाैरी (वीकैंड रिपोर्ट)- Farmers Protest : पिछले साल नवंबर से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पंजाब के खनाैरी बॉर्डर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने कहा कि
मेरे सभी साथी किसानों, दोस्तों और दोनों मंचों ने मुझे चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी और मैंने अब चिकित्सा सहायता ली है और मेरा उपवास अभी भी जारी है। उन्होंने आगे कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती, मैं अपना अनशन जारी रखूंगा। किसान आंदोलन का एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रत्नपुरा मोर्चे पर, 12 फरवरी को दातासिंहवाला-खनौरी मोर्चे पर और 13 फरवरी को शंभू मोर्चे पर किसानों की बड़ी महापंचायत होगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


