

मोहाली | 28 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ex Cabinet Minister Lal Singh Passes Away : कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ नेता लाल सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने मोहाली स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज जारी था। लाल सिंह ने 1980 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। संगठन स्तर से राजनीति में सक्रिय होते हुए उन्होंने पटियाला क्षेत्र में मजबूत पकड़ बनाई और धीरे-धीरे राज्य की राजनीति में एक अहम चेहरा बन गए।
Ex Cabinet Minister Lal Singh Passes Away : वह डकाला और सनौर विधानसभा क्षेत्रों से सात बार विधायक रहे और कई बार कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दीं। करीब चार दशकों तक उन्होंने पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली भूमिका निभाई। उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


