

बठिंडा (वीकेंड रिपोर्ट) Big action against drugs : पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी सख्त मुहिम के तहत थोबियाना बस्ती में दो व्यक्तियों के मकानों पर कार्रवाई की। इनमें एक महिला भी शामिल है, जो लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बताई जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों के खिलाफ पहले से ही कई बार शिकायतें मिल चुकी थीं और जांच के बाद पुष्टि होने पर इनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
पुलिस बल की मौजूदगी में इन आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के समय क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कदम पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया के तहत उठाया गया है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


