

गोनियाना मंडी (वीकेंड रिपोर्ट) Prostitution racket running in hotel exposed : पंजाब के एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
Prostitution racket running in hotel exposed : होटल मालिक गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा के गोनियाना मंडी के नजदीक पड़ते एक होटल पर स्थानिय नेहियांवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वखरा ढाबा गोनियाना मंडी के मालिक राजीव कुमार को जिस्मफरोशी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी देते हुए बताया कि काफी समय से सूचना मिली थी कि होटल में देह व्यापार का धंधा चलाया जा चला है जिसके चलते पुलिस ने वहां रेड की। इस दौरान पुलिस ने होटल मालिक राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि राजीव कुमार होटल में आने वाले ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई करता था, जिसकी पुष्टि कई मौकों पर गवाहों द्वारा सबूतों सहित पेश की गई। इस मामले में और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


