
चंडीगढ़, 28 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- 26 Bank Accounts Freeze of Suspended DIG Bhullar : रिश्वतखोरी मामले में फंसे पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरन सिंह भुल्लर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सीबीआई की विशेष अदालत ने साफ किया है कि जांच पूरी होने तक भुल्लर से जुड़े सभी बैंक खाते फ्रीज ही रहेंगे। अदालत के इस फैसले के बाद मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।
इससे पहले सीबीआई की ओर से मामले की रोजाना सुनवाई की मांग की गई थी, लेकिन अदालत ने उस याचिका को पहले ही खारिज कर दिया था। वहीं इस केस में सह-आरोपी कृष्णु शारदा की परेशानी भी बढ़ती दिखाई दे रही है, क्योंकि अब केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जांच एजेंसियों ने हाल ही में भुल्लर के चंडीगढ़ स्थित घर समेत कुल 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच के दौरान कुछ नए और अहम सबूत मिलने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर अब कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।
26 Bank Accounts Freeze of Suspended DIG Bhullar : सूत्रों के अनुसार, ईडी जल्द ही पंजाब के कुछ वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस भेज सकती है। वहीं अदालत ने सीबीआई की प्रारंभिक जांच (PE) से जुड़ी अर्जी को भी मंजूरी दे दी है, जिससे आगे की कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है।
इससे पहले विशेष अदालत ने डीआईजी भुल्लर और सह-आरोपी कृष्णु शारदा की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें संज्ञान आदेश को चुनौती दी गई थी। अब सीबीआई अज्ञात अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी प्रारंभिक जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


