

चंडीगढ़/नई दिल्ली, 2 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- FIR Against Sandeep Pathak : आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल होने के बाद राज्यसभा सांसदों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पंजाब में इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में संदीप पाठक के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें कुछ गैर-जमानती धाराएं भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक, ये मामले महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन एफआईआर के बाद संदीप पाठक की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की एक टीम उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर भी पहुंची थी, लेकिन उससे पहले ही वह वहां से निकल चुके थे।
FIR Against Sandeep Pathak : इससे पहले राजिंदर गुप्ता से जुड़े ट्राइडेंट ग्रुप की फैक्ट्री पर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा छापेमारी की गई थी, जहां प्लांट और दस्तावेजों की जांच की गई। गौरतलब है कि राघव चड्ढा समेत कई सांसदों ने हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। इनमें संदीप पाठक और अशोक मित्तल के अलावा हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजिंदर गुप्ता शामिल हैं।
राज्यसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन सातों सांसदों को भाजपा में शामिल होने की औपचारिक मान्यता मिल चुकी है। इसके साथ ही उच्च सदन में भाजपा की संख्या बढ़कर 113 हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम पंजाब और राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा असर डाल सकता है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


