

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Weather Alert : भीषण गर्मी व लू से पूरा उत्तर भारत बेहाल है। मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज गर्मी से झुलस रहे हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म होने से उमस बढ़ी है। पंजाब में बठिंडा का तापमान लगातार दूसरे दिन 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने पूर्व में जारी यलो अलर्ट को बदलकर रेड अलर्ट कर दिया है। ‘रेड अलर्ट’ में लोगों को सीधे धूप से बचने और विशेष रूप से दोपहर के समय घर बाहर जाने से बचना चाहिए।
दिल्ली में बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। आज भी कई हिस्सों में लू चलने की संभावना है। हालांकि कल यानी शुक्रवार से दिल्ली के मौसम में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार कल से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। IMD के अनुसार आज संभल, मेरठ, बागपत, झांसी, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ जैसे जिलों में लू चल सकती है, वहीं वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, फैजाबाद और आजमगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


