

तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) : पंजाब के तरनतारन (Tarntaran) से बड़ी खबर सामने आ रही है। तरनतारन (Tarntaran) के पट्टी में वीरवार सुबह गैंगवार (Gangwar) हो गई। दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीसरे की हालत गंभीर है। दोनों युवकों की हत्या की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग (Jaggu Bhagwanpuria Gang) ने ली है।
मृतकों की पहचान पट्टी के रहने वाले अमन फौजी और प्रभजीत सिंह के रूप में हुई है। घायल युवक दिलबाग सिंह शेरा भी पट्टी का ही रहने वाला है। इन तीनों की कुछ युवकों के साथ पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
आज सुबह करीब 6 बजे ये तीनों नदोहर चौक के पास से जा रहे थे कि तभी कुछ युवकों ने घेरकर इन पर गोलियां चला दी। फौजी और प्रभजीत की मौके पर ही मौत हो गई और शेरा को अस्पताल दाखिल करवाया गया। कत्ल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


