

कुपवाड़ा (वीकैंड रिपोर्ट)- Terrorist Killed in J&K : आज सुबह सुरक्षा बलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। सुबह सिधरा इलाके में सुरक्षाकर्मियों को संदिग्ध ट्रक दिखा जिसे सिधरा टोल पर रोका गया। इसके बाद ट्रक से निकले आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने चार आतंकी मार गिराए गए। ट्रक का ड्राइवर फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें : US Bomb Cyclone Update : बर्फीले तूफान से 38 लोगों की मौत, गाड़ियों में भी मिल रहे शव
Terrorist Killed in J&K : सुरक्षाबलों को माैके से बड़े पैमाने पर हथियार और बारूद बरामद हुए। इससे पहले, पुलिस ने तीन आतंकवादियों के होने का दावा किया था, अब एडीजीपी मुकेश सिंह ने बताया, “जम्मू के सिधरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए हैं। 7 एके-47 राइफल, 3 पिस्टल समेत अन्य गोला-बारूद बरामद किया गया है। ट्रक मालिक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहा था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


