

तिरुवल्लूर, 30 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Suicide Over Non-Installation of AC : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एसी लगवाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, 26 वर्षीय आकाश और 25 वर्षीय मोनिका की शादी करीब दो साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। दोनों एक-दूसरे को स्कूल और कॉलेज के समय से जानते थे और परिवार की सहमति से विवाह किया था। शादी के बाद आकाश कपड़ों की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था, जबकि मोनिका गृहिणी थी।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मोनिका को काफी परेशानी हो रही थी और उसे रात में नींद नहीं आ रही थी। इसी कारण उसने पति से घर में एयर कंडीशनर लगवाने की मांग की। सीमित आय के चलते आकाश ने एसी लगवाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया।
Suicide Over Non-Installation of AC : घटना वाली रात आकाश अपने परिवार के साथ घर की छत पर सोने चला गया, जबकि मोनिका कमरे में अकेली थी। सुबह जब वह नीचे आया तो देखा कि मोनिका ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। यह देखकर वह स्तब्ध रह गया और शोर मचाने पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शादी को अभी दो साल ही हुए थे, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


