
मैनपुरी, 30 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Cheater Husband Caught on Hidden Camera : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद पति के बदले व्यवहार ने पत्नी को शक में डाल दिया। सच्चाई जानने के लिए महिला ने घर में हिडन कैमरे लगवाए, जिनकी रिकॉर्डिंग देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला की शादी 19 फरवरी को एटा जिले के एक इंजीनियर युवक से हुई थी। शादी के बाद से ही पति पत्नी से दूरी बनाए हुए था। एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दोनों के बीच पति-पत्नी जैसा कोई संबंध नहीं बना, जिससे महिला को शक होने लगा।
महिला ने बताया कि उसका पति मुंबई में अच्छी नौकरी करता है और शादी में उसके परिवार ने एक करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए थे। इसके बावजूद पति का व्यवहार लगातार उदासीन बना रहा। बाद में पति उसे आगरा के खंदारी इलाके में एक फ्लैट में रखकर खुद अलग तरह की गतिविधियों में लिप्त रहने लगा।
Cheater Husband Caught on Hidden Camera : सच्चाई जानने के लिए महिला ने घर में हिडन कैमरे लगवाए। कैमरे की फुटेज में जो सामने आया, उसने उसे पूरी तरह से झकझोर दिया। आरोप है कि पति पैसों का लालच देकर लड़कों को घर बुलाता था और उनके साथ आपत्तिजनक कृत्य करता था।
जब महिला ने इसका विरोध किया तो उस पर 50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया। साथ ही उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पीड़िता की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


