

ब्यावर (वीकैंड रिपोर्ट) – Stealing women undergarments… राजस्थान के ब्यावर जिले से अनोखा मामला सामने आया है। जिले के विजयनगर में चोर घरों में घुसकर महिलाओं के अंडर गारमेंट्स चोरी कर रहा है। इलाके में 3 महीने से हो रही चोरी से महिलाएं परेशान हो गई हैं। इसके अलावा चोर को पकड़ने के लिए क्षेत्र वासियों अपने मकान की छतों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए हैं। कैमरे में अज्ञात सरफिरा भी कैद हो गया है, जो महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते दिख रहा है।
Stealing women undergarments… पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मामले को लेकर पहले सभी ने चुप्पी साधी थी, लेकिन जब कई घरों में इस तरह की चोरी की घटना सामने आई तब सब ने मिलकर विजयनगर थाने में मामला दर्ज करवाया।
विजयनगर निवासी पार्षद पति लक्ष्मीकांत छीपा ने बताया कि क्षेत्र में सभी महिलाओं को एक सिरफिरा चोर ने परेशान कर रखा है। लक्ष्मीकांत छीपा ने चोरी की इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि बीते करीब 3 महीनों से इलाके में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स उनके घरों से चोरी हो रहे हैं। यह चोर बेहद शातिर है और वह केवल महिलाओं के कपड़ों के साथ अन्य कीमती सामान भी उठाकर ले जाता है। इसको लेकर पुलिस थाने में शिकायत दी है. साथ ही इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


