
नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- School Summer Holidays : देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है। Delhi में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
स्कूलों में शुरू हुई ‘वॉटर बेल’ व्यवस्था
बच्चों को डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए कई स्कूलों ने विशेष कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कई स्कूलों में अब हर घंटे ‘वॉटर बेल’ बजाई जा रही है, ताकि बच्चे समय-समय पर पानी पी सकें और शरीर में पानी की कमी न हो।
कई राज्यों में बदला स्कूल टाइम
भीषण गर्मी को देखते हुए छत्तीसगढ़, ओडिशा और केरल में पहले ही गर्मी की छुट्टियां घोषित की जा चुकी हैं। वहीं कई राज्यों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है, ताकि बच्चे दोपहर की तेज धूप से पहले घर लौट सकें।
School Summer Holidays : दिल्ली में कब शुरू होंगी छुट्टियां?
दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में आमतौर पर मई के दूसरे सप्ताह से गर्मी की छुट्टियां शुरू होती हैं। पिछले साल 11 मई से छुट्टियां घोषित की गई थीं, ऐसे में इस बार भी इसी अवधि में समर वेकेशन शुरू होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार, दिल्ली में करीब 50 दिनों की छुट्टियां हो सकती हैं। हालांकि शिक्षकों को स्कूल खुलने से पहले ड्यूटी पर लौटना पड़ सकता है।
यूपी में भी बदली स्कूल टाइमिंग
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर स्कूलों पर दिख रहा है। गाज़ियाबाद और लखनऊ में स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया है। संभावना है कि उत्तर प्रदेश में गर्मी की छुट्टियां 20 मई से 15 जून 2026 तक चल सकती हैं। सरकार और स्कूल प्रशासन का फोकस फिलहाल बच्चों को भीषण गर्मी और लू से सुरक्षित रखने पर है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


