नई दिल्ली, 27 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- BSNL new offer : भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक बार फिर ग्राहकों के लिए अपनी खास ‘फ्रीडम ऑफर’ लॉन्च कर दी है। इस ऑफर के तहत ग्राहक केवल 1 रुपये में नया प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन हासिल कर सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने स्वदेशी 4G नेटवर्क से जोड़ना है। यह खास ऑफर सिर्फ 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। ऐसे में नए ग्राहकों और मोबाइल नंबर पोर्ट कराने वालों के लिए यह शानदार मौका माना जा रहा है।
1 में मिलेगा नया SIM
इस ऑफर के तहत ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया भारत संचार निगम लिमिटेड SIM कार्ड दिया जाएगा। यह सुविधा नए यूजर्स के साथ-साथ उन लोगों के लिए भी उपलब्ध है जो मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के जरिए BSNL में शिफ्ट होना चाहते हैं।
अनलिमिटेड कॉलिंग और 2GB डेली डेटा
इस प्लान में ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। इसके साथ हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। दैनिक डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स 40KBPS स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल जारी रख सकेंगे।
BSNL new offer : फ्री SMS की सुविधा भी
प्लान में हर दिन 100 फ्री SMS भी शामिल किए गए हैं। इस ऑफर की कुल वैधता 30 दिनों की होगी।
नंबर पोर्ट कराने वालों को भी फायदा
अगर आप अपना मौजूदा नंबर भारत संचार निगम लिमिटेड में पोर्ट कराना चाहते हैं, तो आपको अपने मोबाइल से PORT लिखकर SMS भेजना होगा। इसके बाद आप इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। कंपनी का यह कदम अपने 4G नेटवर्क को बढ़ावा देने और ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।