

अहमदाबाद (वीकैंड रिपोर्ट)– Road Accident… गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर में मंगलवार को भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में सात लोगों की माैत हो गई। हादसा कार और ट्रक की टक्कर से हुआ। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर है।
Road Accident… यह दर्दनाक घटना मोडासा कड़वा पाटीदार समाजवाड़ी के सामने हुई, जहां एक ट्रक के पीछे तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। ट्रक से टकराने के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार की स्थिति देखकर साफ बताया जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए दमकलकर्मियों ने कटर का इस्तेमाल किया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


