

श्रीनगर (वीकैंड रिपोर्ट) – Pakistan hand behind Pahalgam attack : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले को लेकर खुफिया एजेंसी को बड़ी जानकारी मिली है। आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड हाशिम मूसा का पाकिस्तानी सेना से सीधा संबंध है। खुफिया एजेंसी का कहना है कि मूसा आतंकवादी बनने से पहले पाकिस्तान सेना में पैरा कमांडो रह चुका है। सूत्रों के मुताबिक हाशिम मूसा ही पहलगाम हमले का सरगना है। मूसा ने स्थानीय आतंकवादियों के साथ मिलकर पहलगाम घटना को अंजाम दिया।
Pakistan hand behind Pahalgam attack : सूत्रों का कहना है कि हाशिम मूसा को लश्कर-ए-तैयबा ने ट्रेंड कर हमले के लिए कश्मीर भेजा था। मूसा यहां पर 3 स्थानीय आतंकवादियों के साथ पूरी घटना को अंजाम दिया। हालांकि, भारतीय सेना या सरकार की ओर से इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। जांचकर्ताओं का मानना है कि पाकिस्तान की स्पेशल फोर्सेज और आतंकी संगठनों के बीच गठजोड़ के चलते इस हमले को अंजाम दिया गया।
Pakistan hand behind Pahalgam attack : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। पहले सामने आए तीन संदिग्ध आतंकवादियों के स्केच में से एक हाशिम मूसा का बताया जा रहा है। फिलहाल, सुरक्षाबलों की ओर से मूसा और उसके साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


