

पुंछ (वीकैंड रिपोर्ट)- National News : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट सेक्टर के हरि मारोटे गांव में ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है, जिसमें पांच IED बरामद किए गए हैं। इसकी जानकारी पुंछ पुलिस ने दी है। सेना से मिली जानकारी के अनुसार 04-05 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
National News : भारतीय सेना ने तुरंत और उचित जवाब दिया। पाकिस्तान को पहलगाम आतंकी हमले के बाद डर है कि भारत उस पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान ने इस सिलसिले में तुर्किए समेत कई देशों से बातचीत की है। तुर्किए ने पाकिस्तान की मदद के लिए एक सीक्रेट विमान भी भेजा था, हालांकि चीन और अमेरिका समेत विश्व के सभी बड़े देश दोनों के बीच शांति चाहते हैं। अमेरिका और चीन का कहना है कि दोनों देशों के बीच बातचीत से मसला हल हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


