

उत्तराखंड (वीकैंड रिपोर्ट) Major accident in Kedarnath Yatra : केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं एक व्यक्ति लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है। दो दिन पहले भी भारी बारिश के कारण केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
Major accident in Kedarnath Yatra : जानकारी के मुताबिक केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज बुधवार 18 जून सुबह करीब 11.20 जंगलचट्टी गधेरे के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरे। पांच लोग इस मलबे की चपेट में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
बताया जा रहा है कि मलबे की चपेट में आने से कुछ लोग खाई में भी गिर गए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया। अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमें से एक महिला को हल्की चोटें और दो पुरुषों को गंभीर चोटें आयी हैं। सभी घायलों को गौरीकुण्ड के लिए रेफर किया गया है।
Major accident in Kedarnath Yatra : इसके अलावा दो लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक व्यक्ति लापता भी है. सभी के नाम पते की जानकारी ज्ञात की जा रही है। इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


