
लेह, 27 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Ladakh New Districts : केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पांच नए जिलों के गठन की अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद लद्दाख में जिलों की संख्या बढ़कर 2 से 7 हो जाएगी। उपराज्यपाल ने इसे लद्दाख के लिए एक “ऐतिहासिक दिन” बताया और कहा कि यह फैसला लंबे समय से लंबित स्थानीय मांगों और लोगों की उम्मीदों को पूरा करेगा।
ये होंगे लद्दाख के 5 नए जिले
- नुब्रा घाटी
- शाम घाटी
- चांगथंग
- जांस्कर
- द्रास
इन नए जिलों के गठन से दूर-दराज और दुर्गम इलाकों तक प्रशासन की पहुंच और मजबूत होने की उम्मीद है।
Ladakh New Districts : गृह मंत्रालय ने पहले ही दी थी मंजूरी
बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव को अगस्त 2024 में गृह मंत्रालय ने अमित शाह के नेतृत्व में मंजूरी दे दी थी। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और सशक्त लद्दाख के विजन के अनुरूप माना जा रहा है।
लोगों को क्या होगा फायदा?
सरकार का कहना है कि नए जिलों के गठन से प्रशासनिक विकेंद्रीकरण को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को सरकारी सेवाएं तेजी से मिल सकेंगी। खासतौर पर उन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी, जो अब तक भौगोलिक रूप से काफी दूर और कठिन इलाकों में बसे हुए हैं। इसके अलावा विकास, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर भी पैदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि यह फैसला लद्दाख के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


