
चंडीगढ़, 27 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब में अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। राज्य के कई जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है, लेकिन अब लोगों को राहत मिलने के आसार बन गए हैं। सक्रिय हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पंजाब के कई इलाकों में बादल छा गए हैं। वहीं अबोहर और फाजिल्का के कुछ गांवों में हल्की बारिश भी दर्ज की गई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार यह राहत 30 अप्रैल तक जारी रह सकती है। इस दौरान बारिश और तेज हवाओं के कारण राज्य के अधिकतर जिलों में तापमान 5 डिग्री तक गिरने की संभावना है। हालांकि यह राहत ज्यादा लंबी नहीं होगी, क्योंकि 1 मई से फिर गर्मी बढ़ने के संकेत हैं और तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
27 अप्रैल: मालवा के कई इलाकों में बारिश के आसार
आज फाजिल्का, फिरोजपुर, मुक्तसर, बठिंडा और मनसा में तेज हवाओं और हल्की आंधी की संभावना जताई गई है।
Weather Update : 28 अप्रैल: आंधी और बिजली का अलर्ट
अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर और गुरदासपुर में तेज हवाओं, बिजली और आंधी की संभावना है। वहीं लुधियाना, पटियाला, संगरूर, बठिंडा और मनसा में लू का असर देखने को मिल सकता है।
29-30 अप्रैल: कई जिलों में फिर बारिश
गुरदासपुर, अमृतसर और कपूरथला में आंधी और बारिश की संभावना बनी रहेगी।
Weather Update : 60 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 28 और 29 अप्रैल को तेज हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


