
नोएडा, 15 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- IndiGo flights Noida airport : इंडिगो ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वह नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से कमर्शियल उड़ानें शुरू करने वाली पहली एयरलाइन बनेगी। एयरलाइन ने 15 जून से उड़ान सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है। इसके साथ ही यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी गई है।
16 से ज्यादा शहरों से जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
जानकारी के अनुसार इंडिगो की नई उड़ान सेवाओं के जरिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को देश के 16 से अधिक बड़े शहरों से सीधे जोड़ा जाएगा। अमृतसर, हैदराबाद, लखनऊ, बेंगलुरु, चंडीगढ़, श्रीनगर, धर्मशाला, नवी मुंबई जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
पंजाब के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा
नई उड़ान सेवा के तहत 15 जून से श्री गुरु राम दास जी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो जाएगी। इससे पंजाब के यात्रियों को दिल्ली-एनसीआर और देश के अन्य शहरों तक पहुंचने में बड़ी सुविधा मिलेगी।
IndiGo flights Noida airport : हैदराबाद-अमृतसर फ्लाइट भी होगी शुरू
इंडिगो ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही हैदराबाद और अमृतसर के बीच नई फ्लाइट शुरू की जाएगी, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होकर गुजरेगी। इससे अमृतसर की एयर कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और यात्रियों को देश के दूसरे शहरों तक आसानी से कनेक्शन फ्लाइट मिल सकेगी।
यात्रियों में उत्साह
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवाएं शुरू होने की खबर के बाद यात्रियों और कारोबारियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उत्तर भारत में एयर ट्रैवल और व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


