
दीनानगर, 15 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Snatching in Punjab : दीनानगर में चोरी, छीना-झपटी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी बीच झंडे चक्क बाईपास इलाके में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक महिला को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।
स्कूटर पर घर लौट रहे थे पति-पत्नी
जानकारी के अनुसार पीड़ित यशपाल अपनी पत्नी रानी के साथ स्कूटर पर राधा स्वामी सत्संग ब्यास सत्संग घर से अपने गांव जहांगीरपुर लौट रहे थे। जब वे झंडे चक्क बाईपास के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार युवकों ने महिला के कानों से बालियां झपट लीं और मौके से फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि दंपती को संभलने तक का मौका नहीं मिला।
Snatching in Punjab : पुलिस को दी गई सूचना
वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने तुरंत दीनानगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
इलाके में बढ़ रहा डर का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि दीनानगर क्षेत्र में लगातार चोरी और छीना-झपटी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है। लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


