

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : GST Team On Broadway Immigration : जीएसटी विभाग की टीम ने कपूरथला चौक के पास कॉमर्शियल कांप्लेक्स की ब्रॉडवे ऑवरसीज का रिकॉर्ड जांचा है। इस फर्म की टर्नओवर करीब एक करोड़ रुपए है। जीएसटी के 3 ईटीओ और इंसपेक्टरों सहित 15 लोगों की टीम ने सोमवार की दोपहर फर्म के ऑफिस में दबिश दी है। यह कार्रवाई एईटीसी शुभी आंगरा के आदेश पर की गई है।
यह भी पढ़ें : Amritpal Family Involvement : अमृतपाल की NRI पत्नी के खातों की जांच शुरू
GST Team On Broadway Immigration : टीम ने फर्म के कारोबार, कमाई, सेवाओं के तौर तरीकों, टैक्स रिटर्न के साथ बिजनेस डाक्यूमेंट्स की तुलना की है। करीब 3 घंटे टीम फर्म के ऑफिस में रही। अब अगर फर्म की टैक्स रिटर्न में दी जानकारी से ज्यादा कारोबार का पता चलता है तो बढ़ा हुआ टैक्स वसूलने के लिए टैक्स डिमांड नोटिस जारी होगा। जीएसटी विभाग की टीमें हर हफ्ते सिटी के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर सर्वे कर रही हैं ताकि टैक्स कलेक्शन बढ़ाई जा सके। सोमवार को तीन ईटीओ पवन कुमार, मनवीर बुट्टर और गुरजीत सिंह और बाकी स्टाफ पहुंचा था। उन्होंने सारे तथ्य जुटाने के लिए सर्वेक्षण किया है। करदाता के पास विभाग के टैक्स डिमांड नोटिस को अपीलेंट अथॉरिटी में चुनौती देने का अधिकार होता है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


