

बेंगलुरू (वीकैंड रिपोर्ट) : Great efforts to save the innocent : यहां बच्ची के हार्ट ट्रांसप्लांट के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाया। इस पर 13 मिनट में 14 किमी की दूरी तय की गई। सोशल मीडिया पर डॉक्टर और पुलिसकर्मियों की खूब तारीफ हो रही है। आरआर नगर के स्पर्श अस्पताल में एक बच्ची भर्ती थी। उसको हार्ट की दिक्कत थी, जिस पर डॉक्टरों ने ट्रांसप्लांट की सलाह दी।
Great efforts to save the innocent : रविवार को एक डोनर मिला, जो 14 किमी दूर दूसरे अस्पताल में था। इस पर बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस से भी मदद मांगी गई। जिस पर पुलिसकर्मियों ने 14 किमी लंबा ग्रीन कॉरिडोर बनाया। साथ ही हार्ट को सही सलामत शेषाद्रिपुरम से आरआर नगर के स्पर्श अस्पताल तक पहुंचाया गया। ये दूरी तय करने में कुल 13 मिनट 17 सेकेंड का वक्त लगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


