

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Tree Fell in Parking Lot : पंजाब के कई शहरों में आज बारिश और आंधी का कहर देखने को मिला। इस कारण जहां माैसम में ठंडक बढ़ गई वहीं कई स्थानों पर पेड़ गिरने का समाचार भी मिला है। चंडीगढ़ के सेक्टर 8 मध्य मार्ग की पार्किंग में एक बड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से सात कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
Tree Fell in Parking Lot : घटना के समय कार के भीतर कोई नहीं था। पुराना और विशाल होने के कारण पेड़ की टहनियां और तनों को अभी तक कारों के ऊपर से हटाया नहीं गया है। यह नगर निगम का पेड़ है। सुबह तेज बारिश होने के कारण जड़े कमजोर होने पर पेड़ गिर गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


