

कोलकाता (वीकैंड रिपोर्ट)- Fire In Hotel : यहां एक होटल में भीषण आग लगने से एक महिला और दो बच्चों समेत 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मृतकों में 11 पुरुष शामिल हैं, जिनमें से आठ की अब तक पहचान हो चुकी है। घटना की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। हादसे के वक्त धुएं की वजह से कई लोग अंदर ही फंस गए और कुछ लोग जान बचाने के लिए ऊपर की मंजिल की तरफ भागे लेकिन ऊपर से भी निकलने में काफी परेशानी हुई। रेस्टोरेंट के एक कर्मचारी ने तो जान बचाने के लिए ऊपर से छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई।
Fire In Hotel : फायर ब्रिगेड की टीम को दीवार तोड़कर अंदर घुसना पड़ा। हादसे में 15 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि करीब पचास लोगों का रेस्क्यू किया गया। दस दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन पूर्वी भारत के सबसे बड़ी थोक मार्केट बड़ाबाजार में भीड़भाड़ वाले इलाके में आपातकालीन सेवाओं को काम करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आग लगने के दौरान कई लोगों ने इमारत की खिड़कियों और संकरी दीवारों से भागने की कोशिश की। पुलिस आयुक्त ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और घटना की जांच के लिए एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


