

नई दिल्ली, 15 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- EPFO pensioners : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने देशभर के पेंशन धारकों से जल्द जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाना अनिवार्य होता है। अगर कोई पेंशनर तय समय पर यह प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाता, तो उसकी पेंशन स्वतः बंद हो सकती है।
पेंशन में देरी और परेशानी की चेतावनी
EPFO ने बताया कि कई मामलों में पेंशनर की मृत्यु के बाद परिवार की ओर से समय पर सूचना नहीं दी जाती, जिसके कारण विधवा या अन्य परिवार के सदस्यों को पेंशन लेने में काफी परेशानी और देरी का सामना करना पड़ता है। विभाग ने परिवारों से अपील की है कि पेंशनर की मृत्यु होने पर इसकी जानकारी तुरंत संबंधित EPFO कार्यालय को दी जाए।
अब मोबाइल से भी जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र
EPFO ने डिजिटल सुविधा देते हुए कहा है कि अब पेंशनर घर बैठे मोबाइल फोन के जरिए भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए आधार फेस रिकॉग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। पेंशनरों को गूगल प्ले स्टोर से:
- “आधार फेस आरडी”
- “जीवन प्रमाण”
ऐप डाउनलोड करनी होगी।
EPFO pensioners : एक साल तक मान्य रहेगा प्रमाण पत्र
विभाग के अनुसार जीवन प्रमाण पत्र साल में किसी भी समय जमा करवाया जा सकता है और यह जमा होने की तारीख से अगले एक वर्ष तक मान्य रहेगा।
EPFO ने की जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील
EPFO कार्यालय ने कहा है कि जिन पेंशनरों ने अभी तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाया है, वे जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करें। साथ ही पेंशनर कार्यालय जाकर भी कार्य समय के दौरान जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


