
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- Dera Beas Special Trains : डेरा ब्यास से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Indian Railways ने फरवरी और मार्च महीने में डेरा ब्यास के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया है। ये ट्रेनें श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली, लखनऊ, सहारनपुर और अंबाला से चलाई जाएंगी।
इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
निजामुद्दीन–ब्यास स्पेशल ट्रेन:
- 26 मार्च को दिल्ली (निजामुद्दीन) से रवाना
- 29 मार्च को वापसी
सहारनपुर–ब्यास स्पेशल ट्रेन:
- 20 मार्च को सहारनपुर से रवाना, अंबाला में ठहराव
- 22 मार्च को वापसी
दूसरी ट्रेन 27 मार्च को रवाना होकर 29 मार्च को लौटेगी
- ब्यास–लखनऊ स्पेशल ट्रेन:
- 24 फरवरी को चलाई जाएगी
Dera Beas Special Trains : भंडारों के दौरान श्रद्धालुओं को मिलेगी सहूलियत
रेलवे विभाग ने यह निर्णय इसलिए लिया है क्योंकि फरवरी और मार्च में डेरा ब्यास में भंडारों के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में संगत पहुंचती है। नियमित ट्रेनों में भीड़ और सीटों की कमी के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्पेशल ट्रेनों से यात्रा आसान, सुरक्षित और सुविधाजनक होगी। रेलवे ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन शेड्यूल और बुकिंग विवरण की पुष्टि कर लें, ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





